राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 मई। ग्राम टेडेसरा स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर लगभग 12.45 बजे काम करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठेकुवा निवासी मृतक गीतेश्वर साहू 34 वर्ष फैक्ट्री में ग्लाइंडर मशीन चलाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। प्रबंधन ने उसे सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। सोमनी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और करंट लगने की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और कंपनी के मजदूरों ने देर शाम तक कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन किया। कंपनी मालिक को गिरफ्तार करने और मृतक मजदूर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही अन्य मजदूरों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की मांग रखी गई।


