राजनांदगांव

राजनांदगांव, 13 मई। मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ प्रांगण में आयोजित मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या के महानुष्ठान की 14वें वर्ष में भव्य आयोजन बैशाख मास की महत्ता को देखते 9 से 23 मई तक विभिन्न आयोजन संपन्न किए जाएंगे। जिसमें देशभर के विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार के मध्य देवी-देवताओं व गुरु की पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजन समिति से जुड़े मुख्य यजमान कुलबीर छाबड़ा ने बताया कि मां पाताल भैरवी सहित मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या, गणेश, हनुमान, भोलेनाथ, भैरवनाथ के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना व अनुष्ठान किया जाएगा। आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के बर्फानी सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, महेन्द्र लुनिया, योगेन्द्र पांडे, आलोक जोशी, सूरज जोशी, आलोक बिंदल, कमलेश सिमनकर, संतोष खंडेलवाल, दामोदर अग्रवाल, सहित आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा आयोजन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।