राजनांदगांव

वाहन की चपेट में युवक की मौत
07-May-2024 3:25 PM
वाहन की चपेट में युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 7 मई।
गंडई से सटे देवपुरा के पास सोमवार सुबह सडक़ हादसे में एक युवक की  मौत हो गई। युवक पेशे से एक हाईवा में हेल्पर के तौर पर काम करता था। वह कवर्धा जिले के सूरजपुरा के ग्राम मोतिमपुर का रहने वाला था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोतिमपुर का रहने वाला मनीष खुसरो दोपहिया वाहन में कवर्धा की ओर जा रहा था। सुबह लगभग 11.30 बजे वह जैसे ही देवपुरा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने वह पहुंचा तो सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में मनीष खुसरो मौके पर बुरी तरह से जख्मी हालत में गिर गया। किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई को घटना की खबर मिली। 
कुछ रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचने पर मृतक का भाई जमुना प्रसाद खुसरो ने शिनाख्ती की। गंडई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक एक हाईवा गाड़ी में हेल्पर था। वह किसी काम से गंडई आया था और हादसे का शिकार हो गया।


अन्य पोस्ट