राजनांदगांव

भाजपा का लक्ष्य राष्ट्र को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना है - रमेश
01-Apr-2024 3:29 PM
भाजपा का लक्ष्य राष्ट्र को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना है - रमेश

राजनांदगांव, 1 अप्रैल। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है। भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है।  1952 में हमने संकल्प लिया था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। भगवान श्रीराम 500 वर्षों तक टेंट में रहे, तब भाजपा ने नारा दिया, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। भाजपा ने जनभावनाओं के अनुरूप 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम को पुन: प्रतिष्ठित किया।

श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढऩा चाहते हैं और इसके लिए दिन-रात काम करते हैं। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। आज मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता एवं सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ऐसी पार्टी को पुन: केंद्र की सत्ता में बैठाना देश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। श्री पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करें।


अन्य पोस्ट