राजनांदगांव

राजनांदगांव, 15 मार्च। समाजसेवी संस्था उदयाचल द्वारा आगामी 18 से 20 मार्च तक महिला सशक्तिकरण के विषय पर उदयाचल में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दोपहर 2 से 4.30 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यशाला 10 वर्ष की बालिकाओं से बुजुर्ग महिलाओं तक के लिए खुली है। कार्यशाला में महिलाओं को बिना कोई अस्त्र-शास्त्र अपनी सुरक्षा करने के उपाय सिखाए जाएंगे। इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर, किशोर बालिकाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, व्यक्तित्व को कैसे जागृत करें, स्वयं का सर्वोत्तम संस्करण कैसे बने, मानसिक अवसाद कैसे कम करें।
न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का पंजीयन मात्र 125 प्रतिभागियों के लिए सीमित है। उदयाचल के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने कार्यशाला को अति महत्वपूर्ण एवं वर्तमान समय के लिए नितांत आवश्यक बताया है। उक्त जानकारी गौतम बाफना पीआरओ उदयाचल ने दी।