राजनांदगांव
आम इंसान की पहुंच से दूर फलों का राजा आम
13-Mar-2024 1:02 PM
.jpeg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च। गर्मी के परवान चढ़ते ही बाजार में फलों के राजा आम की खुशबू बिखर गई है। फिलहाल महंगे दाम के कारण आम इंसान की पहुंच से दूर है। आंध्रप्रदेश से आम की खेप बाजार में पहुंच गई है। 180 रुपए प्रति किलो की कीमत पर आम की बिक्री मामूली रूप से हो रही है। आम का स्वाद चखने के लिए फिलहाल लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही इस फल की खेप बढ़ेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे