राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 मार्च। छग डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज ग्रामीण मंडल ग्राम भंवरमरा द्वारा 3 मार्च को सिन्हा समाज के भवन लोकार्पण एवं माता बहादुर कलारीन की जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए।
समाज के अध्यक्ष मानसिंह सिन्हा ने बताया कि डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम भंवरमरा में सिन्हा समाज के सामाजिक भवन व माता बहादुर कलारीन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जिला किसान महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव शामिल हुए। आयोजन से पूर्व सुबह ग्राम में भगवान शहस्त्रबाहु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो ग्राम का भ्रमण करते वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। यहां पर माता बहादुर कलारीन की आरती उतारी गई। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया।
समारोह में अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि सिन्हा समाज एक व्यवस्था पर निरंतर आगे बढऩे वाला समाज है। सामाजिक भवन बनने से समाज को एक स्थल मिल जाता है, जहां से सामाजिक गतिविधियां संचालित करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से हमारे आने वाली पीढ़ी भी आधुनिकता के दौर में संस्कारवान हो, ऐसी भावनाओं के साथ ऐसे आयोजन हो यही मेरी कामना है। समारोह में प्रमुख विजय शंकर सिन्हा, अनिल सिन्हा, नीलकंठ सिन्हा, बृजलाल सिन्हा, लेखराम सिन्हा, महिला प्रमुख ज्योति सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा, दिनेश सिन्हा, मुकेश सिन्हा, दुकालूराम, भागवत, जागेश्वर, खोमलाल, होमदीप, कौशल, सोहन, रामदास, युवराज, चंद्रकुमार सहित बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।