राजनांदगांव

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पहुंचे नांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मार्च। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मो. सद्दाम मंगलवार को एक दिन के दौरे पर राजनंादगांव पहुंचे। स्थानीय भाजपा कार्यालय में उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मोदी मंत्र से अल्पसंख्यकों के दिन फिर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निचले तबके के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। मोदी मंत्र इसका ताजा उदाहरण है। जिसका अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को हर पेशे के लिए तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक के लोगों को भी उच्च स्तरीय सेवाओं में नजर आएंगे। श्री सद्दाम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की कगार पर है।
उन्होंने कहा कि देश आज सशक्त हो गया है। उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर को वैश्विक स्तर पर अनूठा बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक विश्वस्तरीय शहर के रूप में बसने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की छत्तीसगढ़ में दूर्दशा उनके कर्मों की वजह से हुई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय ने कांग्रेस के खिलाफ वोट देकर सत्ता से बाहर करने का काम किया। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष इरफान शेख समेत अन्य लोग शामिल थे।