राजनांदगांव
घरेलू विवाद : सिपाही पर कुल्हाड़ी से हमला, जांच
27-Feb-2024 1:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 फरवरी। खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा में सीएएफ के आरक्षक पर घरेलू विवाद के चलते उसके साले ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सीएएफ जवान के सिर पर चोंट पहुंची है। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक मितेश कुमार गुप्ता सीएएफ का जवान है। उसका ससुराल खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा में है। उसने संतोषी नामक युवती से विवाह किया था। पिछले 9 दिनों से ससुराल में पत्नी को ले जाने के नाम पर विवाद चल रहा था। 26 फरवरी की दोपहर को पत्नी को साथ चलने के लिए फिर जवान ने कहा, उससे बौखलाए साले ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आपसी विवाद में तैश में आकर साले बोचकू ने कुल्हाड़ी से जवान पर हमला कर दिया। साल्हेवारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जवान को सामान्य चोंटे पहुंची है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे