राजनांदगांव

शक्ति वंदन अभियान में लाभार्थी महिलाओं का हुआ सम्मान
12-Feb-2024 3:53 PM
शक्ति वंदन अभियान में लाभार्थी महिलाओं का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
भाजपा की शक्ति वंदन भारत संकल्प विकास की यात्रा गत् दिनों रेवाडीह पहुंची, जहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार शक्ति भाजपा द्वारा चलाई जा रही शक्ति वंदन विकास यात्रा से महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें महिलाओं की भागीदार हों, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ महिला सशक्तिकरण के कार्य को आगे बढ़ाने में शक्ति वंदन योजना महती भूमिका निभा रही है। 

इसी कड़ी में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में शक्ति वंदन योजना का रेवाड़ीह में आगाज हुआ, जिसमें विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह का सम्मान किया गया। जिसमें भारत माता स्वच्छता समूह चौखडिय़ापारा, स्वराज क्षेत्रीय संघ राजीव नगर, महालक्ष्मी क्षेत्रीय संघ चौखडिय़ापारा, राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह, गौरी माता स्व सहायता समूह एवं गंगा महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों का मंच पर सम्मान किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश पटेल व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने महिलाओं को जानकारी देते बताया कि इस योजना से महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाता है और उन्हें उचित मंच के माध्यम से मान सम्मान प्राप्त होता है। मोदीजी की परिकल्पना के अनुरूप शक्ति वंदन अभियान से पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं से संपर्क करने का महान कार्य भाजपा ने इस योजना के तहत किया है।
 


अन्य पोस्ट