राजनांदगांव

राजनांदगांव, 12 फरवरी। भाजपा के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे गांव चलो अभियान में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान मंडल में ग्राम मुरई में खैरागढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व विधायक कोमल जंघेल एक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में ग्राम मुरई पहुंचकर अनेक कार्यक्रम किए।
गांव चलो अभियान की शुरूआत ग्राम मुरई स्थित शनिदेव की पूजा-अर्चना के साथ ग्राम में प्रवेश किया। तत्पश्चात गांव के मीडिल स्कूल व प्राथमिक स्कूल में छात्रों से मुलाकात किया। स्कूल का हालचाल जाना, ग्राम पंचायत की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, खाद्यान्न वितरण की समीक्षा किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर फाईलेरिया एवं कृमि की दवाई का वितरण किया। बूथ का बैठक में बूथ की समीक्षा, दीवार लेखन, महिला समूह का बैठक, किसान चौपाल आयोजित हुआ, जिसमें सर्वपथम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर मालयार्पण कर उन्हें याद किया गया।
सरकार द्वारा संचालित किसानों के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जल जीवन योजना का अवलोकन किया गया। शीतला मंदिर में भगवान श्रीरामचंद्र की आरती पूजन, गांव के वरिष्ठ नगरिक सम्मान समारोह, नवमतदाताओं का सम्मान समारोह हुआ। वीरांगना अवन्तिबाई प्रतिमा श्रद्धांजलि अर्पित की गई, स्वक्छता अभियान किया, रात्रि में युवा संगठन द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ कोमल जंघेल ने किया।
शक्ति केंद्र संयोजक तुकाराम जंघेल के यहां रात्रि भोजन कार्यकर्ताओं के साथ किया और रात्रि विश्राम भी तुकाराम के यहां किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, आनंद सिन्हा मंत्री, रोहित जंघेल दिलीप वैष्णव, तुकाराम जंघेल, कमलेश तिवारी, युवराज ठाकुर, राजकुमार जंघेल, नर्मदा नेताम, कृष्णा जंघेल, नरेश जंघेल, दीना जंघेल, अशोक जंघेल शामिल थे।