राजनांदगांव

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
10-Feb-2024 2:39 PM
आपदा प्रभावितों को सहायता  अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव, 10 फरवरी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत डोंरगढ़, राजनांदगांव एवं छुरिया तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील में आग से एक जनहानि होने पर 4 लाख रुपए, राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 28 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 12 हजार रुपए एवं अतिवृष्टि से 5 पशुशाला आंशिक क्षति होने पर 15 हजार रुपए तथा छुरिया तहसील में नहर नाली टूटने से धान फसल क्षति होने पर 12 हजार 376 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। 
 


अन्य पोस्ट