राजनांदगांव

आम चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं - सूर्यकांत
03-Feb-2024 3:32 PM
आम चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं - सूर्यकांत

राजनांदगांव, 3 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आदेशित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा ली गई। बैठक में तीन दिवस के अंदर बीएलए, बीएलए-2 की नियुक्ति करने की बात कही गई एवं बूथलेवल प्रभारी नियुक्त करने शहर अध्यक्ष ने निर्देश दिए।

ब्लॉक अध्यक्ष श्री जैन ने बैठक का संचालन करते कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है, जिसे अपार समर्थन जनमानस का मिल रहा है। जिससे आगामी चुनाव लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष में आम जनता का रूझान स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेस की विचारधारा की जानकारी देना बहुत जरूरी है। बहुत जल्द कार्यक्रम बनाकर शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में प्रत्येक बूथ कमेटियों की बैठक सिलसिलेवार रूप से ली जाएगी और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संकल्पित है। शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भी अपने विचार रखे। 

इस दौरान विकास त्रिपाठी, लखुभाई रूचंदानी, दिना सोनकर, मदन साहू, अजय अग्रवाल, मनीष गौतम, माखन यादव, प्रकाश बाफना, भारत भूषण शर्मा, नारायण सोनी, खिलेश बंजारे, अरशद खान, जितेश सिमनकर, मोहसिन कुरैशी, दुर्गेश धीवर, आरबी मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसीजन शामिल थे। 

 


अन्य पोस्ट