राजनांदगांव
कलेक्टर से हॉकी खिलाड़ी ने की भेंट
03-Feb-2024 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 3 फरवरी। कलेक्टर संजय अग्रवाल से शुक्रवार को कलेक्टोरेट में हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू ने सौंजन्य भेंट की।
कलेक्टर अग्रवाल ने सांईका साहू को इस उपलब्धि के लिए शुभकानाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि आगे भी इसी तरह उपलब्धियांं हासिल करें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें। ज्ञात हो कि हॉकी खिलाड़ी सांईका साहू पत्रकार अंकालू साहू एवं किरण साहू की सुपुत्री है। थाईलैण्ड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे