राजनांदगांव
किसानों को 31 के पहले टोकन देने और बाद में खरीदी की मांग
27-Jan-2024 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 27 जनवरी। भाजपा किसान नेता अशोक चौधरी ने कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते कहा कि कई सोसाइटियों में बहुत से कृषक धान नहीं बेच पाए हैं। इन कृषकों को धान बेचने का टोकन देकर 31 जनवरी के बाद भी धान खरीदी किया जाना चाहिए। पूर्व में ऐसी व्यवस्था शासन द्वारा किया जाता रहा है। धान खरीदी केंद्र में भीड़ होने व मौसम खराब होने एवं कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से इस वर्ष धान खरीदी में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इन सब बातों को ध्यान में रखते कृषकों को 31 जनवरी के पहले टोकन प्रदान कर बाद के दिनों में धान खरीदी किया जाना न्यायोचित होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


