राजनांदगांव

संगोष्ठी सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 दिसंबर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर 20 दिसंबर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व विचारों का आदान-प्रदान कर मनाया।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने स्व. वोरा के साथ बिताएं पलों को साझा किया। महापौर हेमा देशमुख कहा कि स्व. वोरा पत्रकार के तौर पर कई साल तक पत्रकारिता की। वे पार्षद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का लंबा सफर तय किया। मोतीलाल वोरा 92 साल की उम्र में भी छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। संगोष्ठी सभा को शारदा तिवारी, आफताब आलम, रमेश राठौर, माया शर्मा ने संबोधित किया।
संगोष्ठी में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, पार्षद मनीष साहू, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, खिलेश बंजारे, सौम्य शर्मा, राजेन्द्र सोनी, विष्णु सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने किया।