राजनांदगांव

मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास - नीलू
07-Dec-2023 3:33 PM
मोदी की गारंटी पर जनता  का विश्वास - नीलू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 दिसंबर।
भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी का नारा लेकर विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नीलू शर्मा ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, जिसे गत पांच वर्षों से कांग्रेस रूपी ग्रहण लगा हुआ था, किन्तु मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर जनता ने विश्वास कर फिर से कमल खिलाया है। जिसके लिए  सभी का कोटि कोटि आभार है। 

भाजपा प्रवक्ता शर्मा  ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले पांच वर्षों से विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ था, जनता से झूठे वादे किए गए थे। प्रशासनिक आतंकवाद के रूप ब्युरोकेट्स जेल की सलाखों के पीछे थे, उससे जनता का विश्वास पूरी तरह से कांग्रेस से उठ चुका था। सरकार की सारी योजनाएं धरातल में विफल होती नजर आ रही थी। नरवा-घुरुवा-बाड़ी के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली सरकार की विदाई तय थी। प्रदेश भाजपा की चुनावी रणनीति पर शर्मा ने बताया कि भाजपा शुरू से ही जीत पर आश्वस्त थी। पूरे पांच वर्षों तक केंद्र सरकार की योजनाएं को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भाजपा की सरकार आनी तय थी। 

साथ ही नेतृत्व में विश्वास, विभिन्न सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व, उम्मीदवारों का चतुराई भरा चयन, कारगर प्रचार, वैचारिक स्पष्टता और इन सबसे बढक़र संगठनात्मक सामंजस्य से ही भाजपा ने पुन:सरकार बनाने में सफलता हासिल की है, जिसे नई दिशा प्रदान कर सुशासन की सरकार देने हेतु हम दृढ़ संकल्पित हैं।

 


अन्य पोस्ट