राजनांदगांव
मौसम के करवट बदलने से ठंड में इजाफा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर। मौसम के करवट बदलने से मंगलवार को ठंड के तेवर सख्त नजर आए। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश और गुजरात में बारिश होने का अंदेशा जाहिर किया है। इस अनुमान के तहत आज पूरे दिन कहीं-कहीं बूंदे पड़ी। वहीं दिनभर लोग कोहरे के आगोश में रहे।
एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में 3.5 किमी से, 9.4 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसका अक्षय 73 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर है। वहीं एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर गुजरात और उससे लगे दक्षिण राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा एक अन्य चक्रीय चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर मध्यप्रदेश के मध्य 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इन तीनों ही सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इस वजह से आसमान में बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। यह सिस्टम अगले दो दिन सक्रिय रह सकता है। जिसकी वजह से मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।
कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम के बदलते करवट का असर फसल पर पड़ रहा है। बदली भरे मौसम की जह से खासकर सब्जी फसल पर कीट प्रकोप की आशंका बढ़ गई है।
वहीं बारिश की संभावना से धान की कटाई कर रहे किसानों में चिंता दिखने लगा है। इधर बिगड़े मौसम का विपरीत असर लोगों की सेहत पर भीड़ पड़ रहा है। इन दिनों मौसमी बीमारी से पीडि़त लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है।


