राजनांदगांव

महाराष्ट्र की टीम का सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल स्पर्धा में दबदबा
25-Nov-2023 3:22 PM
महाराष्ट्र की टीम का सीनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल स्पर्धा में दबदबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर।
बास्केटबॉल की नर्सरी राजनांदगांव में बास्केटबॉल की एक और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 29 नवम्बर तक स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रॉउंड रोबिन लीग मैच में अब तक के सभी लीग मैच जीत कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा है। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कोठारी एवं प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुनिल गोलछा ने बताया कि ये प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में 23 से 25 नवंबर तक महिलाओं की प्रतियोगिता में होना है। कल महिला वर्ग का फायनल मैच खेला जावेगा ।

पूरूषों की प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होगी जिसके लिए 26 नवंबर को टीमें आयेंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित 11 टीमें भाग लेंगी। 
इन खिलाडय़िों के रूकने की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम एवं साई हॉस्टल एवं कुछ खिलाडी  में कई गई है कुछ टीमें विभिन्न हॉटेल्स में है। इस प्रतियोगिता में लगभग 120 महिला एवं  150 पुरूष खिलाडिय़ों तथा आफिसियल्स के भाग ले रहे है। राजनांदगांव में व्हीलचेयर बास्केटबॉल की पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। इसके पूर्व भारतीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर राजनांदगांव में आयोजित किया गया था।

इस प्रतियोगिता हेतु व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव लुईस जार्ज, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक वरूण एहलावत, सुवर्णा लिमये सहित अंतर्राष्ट्रीय रेफरी भी भाग ले रहें है। 

सिनियर नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सुनिल गोलछा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से भारतीय महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का चयन भी किया जा रहा है। 

भारतीय महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी राजनांदगांव में आयोजित होगा। गोलछा ने आगे बताया कि यह प्रतियोगिता व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन के स्पांसर, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित की जा रही है। मैचेस के स्कोर रू. केरल  ने मणिपुर को 14.07 अंको से, तमिलनाडु ने ओडिशा को 14.08 अंको से, महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 18.17 अंको से परास्त किया। 
 


अन्य पोस्ट