राजनांदगांव

अजीज पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई से संबद्धता
21-Nov-2023 3:46 PM
अजीज पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई से संबद्धता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 नवंबर।
इंदामरा में संचालित अजीज पब्लिक स्कूल को विगत दिनों सीबीएसई से सम्बद्धता मिल गई है। अजीज पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी और उभरता हुआ स्कूल है। संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तनाज अजीज के निर्देशन में स्कूल दिनों-दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 

हाल ही में ओडिशा में संपन्न 18 राज्यों के बीच राष्ट्रीय स्तर के साइंस प्रतियोगिता में जहां संस्था ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं संगीत के क्षेत्र में भी संस्था अपना परचम लहराते राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई अवाड्र्स जीतकर अगले महीने पुणे में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता देगी। अजीज पब्लिक स्कूल के छात्र शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में नित नए आयाम गढऩे के लिए तत्पर है। अपने शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ यह स्कूल छात्रों को न्यूनतम फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने कटिबद्ध है। संस्था छात्रों को नैतिक मूल्यों के साथ अच्छा नागरिक बनाने के अपने मिशन को पूर्णत: समर्पित है। वर्तमान में उच्च शिक्षा हेतु कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बायोलॉजी, गणित और कामर्स संकाय हेतु आधुनिक प्रयोग शालाएं है। वहीं  छात्रों को बस की सुविधा भी प्रदान की जाती है। 

उक्त जानकारी देते अजीज पब्लिक स्कूल प्राचार्य सचिन पाल सिंह ठाकुर ने सभी शिक्षकों, पालकों और छात्रों को बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट