राजनांदगांव

भारतीय पोल्ट्री उद्योग में आईबी ग्रुप ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ से प्रमाणित होने वाला पहला पोल्ट्री समूह बना
10-Nov-2023 3:07 PM
भारतीय पोल्ट्री उद्योग में आईबी ग्रुप ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’  से प्रमाणित होने वाला पहला पोल्ट्री समूह बना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 नवंबर।
भारत के इंटीग्रेटेड प्रोटीन लीडर आईबी ग्रुप भारत की 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से ग्रेट प्लेस टू वर्क 2023-24 के लिए सर्टिफाईड हुआ है। भारतीय पोल्ट्री उद्योग में आईबी ग्रुप पहली पोल्ट्री कंपनी है, जिसे यह उपलब्धि हासिल हुई है।

जीपीटीडब्ल्यू के एक सर्वेक्षण में आईबी ग्रुप के 91 प्रतिशत कर्मचारियों ने समूह के लिए काम करने में गर्व महसूस करने और कंपनी के साथ जुड़े रहने की इच्छा व्यक्त की है। जबकि, 89 प्रतिशत कर्मचारियों ने सीनियर मैनेजमेंट की निगरानी में रणनीतिक पहलों और कंपनी के सही संचालन की क्षमताओं को स्वीकारा है, जो भविष्य में उद्योग में होने वाली घटनाओं और व्यवसाय (बिजनेस) में होने वाले बदलावों पर व्यापक समझ को दर्शाता है।

इस उपलब्धि पर बात करते आईबी ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक बहादुर अली ने कहा कि कार्य करने के लिए हमारा ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होना हमारे कर्मचारियों की प्रोफेशनल डेव्हलपमेंट और ग्रोथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही यह भी दिखाता है कि हम कार्यस्थल में सहयोगात्मक वातावरण बनाने के लिए हमेशा प्रायसरत हैं। वर्ष 2023-24 के लिए प्राप्त सर्टिफिकेशन कंपनी के मजबूत ओर्गनइजेशनल कल्चर, ट्रांसपेरेंट कम्युनिकेशन और एम्प्लॉई सेंट्रिक पॉलिसी का उचित उदाहरण है। आईबी ग्रुप की ‘मैं से पहले हम‘ की सोच एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देती है, जहां कर्मचारी वैल्युएबल महसूस करते हैं और प्रोटीन सफिशिएट नेशन बनाने में योगदान दे रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट