राजनांदगांव

म्युनिसिपल स्कूल में सजी पटाखा की दुकानें
09-Nov-2023 3:40 PM
म्युनिसिपल स्कूल में सजी पटाखा की दुकानें

महंगाई के चलते दाम में उछाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 09 नवंबर।
दीपावली पर्व से पहले शहर के म्युनिसिपल स्कूल मैदान में पटाखा बाजार सजकर तैयार हो गया है। वहीं पटाखों की कीमत में महंगाई के चलते उछाल भी आया है। म्युनिसिपल स्कूल मैदान में नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले पटाखा बाजार को लेकर पूर्व में लॉटरी भी निकाली गई और दुकानों का आबंटन किया गया। स्कूल मैदान में 110 दुकानें लगाई गई। जिससे नगर निगम को राजस्व भी मिलेगा। 

इधर स्कूल मैदान में पटाखा बाजार सजकर तैयार होने से दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बच्चे और लोग पटाखों की खरीदी करने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी पटाखा के दामों में उछाल देखने को मिली। अधिकांश पटाखों की कीमत में 20 फीसदी तक उछाल आया है। म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगने वाले पटज्ञखा बाजार के अलावा शहर के अन्य स्थानों में भी थोक पटाखा दुकानें भी है, जहां लोग खरीदी करने भी पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि हर बार की तरह ही इस बार भी नगर निगम ने दुकानों के स्थान के लिए लॉटरी निकालकर स्थान का आबंटन किया।  मिली जानकारी के अनुसार इस बार भ्ी अधिकांश पटाखों की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। पटाखा दुकानों में बच्चों के लिए फुलझडी, टिकली, पॉपअप, नागगोली समेत चकरी, अनारदाना, आईटम बम, रॉकेट व अन्य पटाखे शामिल हैं।

 कपड़ा बाजार में उमड़ी भीड़
दीपावली पर्व पर नए कपड़ों की खरीदी करने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों में उमडऩे लगी है। शहर के बाजार इलाके के कपड़ा दुकानों में लोग परिवार के साथ कपड़ों की खरीदी करने पहुंचने लगे हैं। वहीं युवतियां भी नए परिधानों की खरीदी करने सहेलियों और परिजनों के साथ दुकानों का रूख करने लगे हैं। ऐसे में दुकानों में भीड़ बढऩे से बाजार इलाके चहल-पहल बढ़ गई है।

दीपावली पंच पर्व की शुरूआत कल 10 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा। पर्व पर सुख-समृद्धि और वैभव का पर्व कल शुक्रवार से शुरू होगा।  इस पर्व पर घरों को दीयों से रौशन करने लोग दीयों की खरीदी करने बाजार इलाके में पहुंच रहे हैं। वहीं पर्व को लेकर लोगों ने जहां अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं कई उक्त कार्यों को पूर्ण भी करा चुके हैं। वहीं लोग पर्व की खरीदी करने बाजार क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। 

रंगोली की दुकानें भी सजी
दिवाली पर्व पर घर-आंगन को सजाने के लिए रंगोली की दुकानें भी सजकर तैयार हो गई है। लोग रंगोली की खरीदी करने दुकानों तक भी पहुंचने लगे हैं। पंच पर्व की शुरूआत के साथ ही घर-आंगन को रंगोली से सजाने के लिए बच्चे उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। रंगोली की खरीदी करने युवतियां और बच्चे पहुंचने लगे हैं।


अन्य पोस्ट