राजनांदगांव

स्वच्छ भारत मिशन के हितग्राहियों के हितों की उड़ाई धज्जियां-गिरीश
23-Oct-2023 3:31 PM
स्वच्छ भारत मिशन के हितग्राहियों के हितों की उड़ाई धज्जियां-गिरीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 23 अक्टूबर। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन बजरंगपुर नवागांव, बापुटोला,  मोतीपुर,  रामनगर,  भंवरमरा,  महाराजपुर,  भोथीपर नया पुराना में जनसंपर्क करते जनता से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय डॉ. रमन सिंह के कुशासित कार्यकाल में किसानों, युवाओं,  महिलाओं के साथ जिस प्रकार से अत्याचार और अन्याय किए, उसे जनता देखी है और अत्याचार की पराकाष्ठा तो तब हो गई थी, जब डॉ. रमन सिंह अपने स्वयं के विधानसभा सहित जिले के स्वच्छ भारत मिशन के हितग्राहियों को शौचालय की राशि 12 हजार मिलने थे, उसे योजना के विपरीत जनता को न दिलवाकर उस राशि का सीधा गबन करने का काम अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किया। यहां तक जनता को राशि न दिलवाकर सरपंचों को भी अपने इस साजिश का हिस्सा बनाकर सरपंचों को भ्रष्टचारी कहलवाकर पंचायतीराज व्यवस्था को बदनाम करने का काम किया है।

कांग्रेस मीडिया सेल के अनुसार सघन जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड 01 बजरंगपुर नवागांव,  वार्ड 02 दिवानटोला,  चंदन नगर,  वार्ड 03 अम्बेडकर चौक,  सुभाष चौक,  गांधी चौक,  वार्ड 08 गणेश पारा,  सतनामी पारा,  शीतला पारा,  चौकी पारा,  गौतम चौक,  रामनगर में विराजी मां आदिशक्ति की प्रतिमाओं में पूजा अर्चना करते वार्ड के नागरिकों से चर्चा कर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।


अन्य पोस्ट