राजनांदगांव

जिले के 4 विस से 81 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन
22-Oct-2023 4:46 PM
जिले के 4 विस से 81 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

सबसे अधिक नांदगांव 41 व सबसे कम खुज्जी में

10 एवं  डोंगरगढ़-डोंगरगांव 15-15 नामांकन

सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 81 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि डोंगरगढ़ के लिए कुल 15, राजनांदगांव के लिए 41, डोंगरगांव के लिए 15 तथा खुज्जी के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है।

उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम 20 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार 21 अक्टूबर को की गई। नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक है। कल 23 अक्टूबर  को प्रतीक चिन्हों का आबंटन भी किया जाएगा। मतदान मंगलवार 7 नवंबर 2023 को तथा मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को  5 दिसम्बर 2023 को पूर्ण कर लिया जाएगा।

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र

 डोंगरगढ़ के लिए बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी बहादुर कुर्रे, आम आदमी पार्टी यीशू दास चांदने, निर्दलीय राजेश श्यामकर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लोकनाथ भारती, भारतीय जनता पार्टी विनोद खांडेकर, इंडियन नेशनल कांग्रेस हर्षिता स्वामी बघेल, हमर राज पार्टी अमरीश टांडिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी नारायण जगने, शिवसेना पार्टी नितिन कुमार भाण्डेकर, आजाद जनता पार्टी रामसाय राठौर, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी विक्की कुमार चेलक तथा निर्दलीय अभ्यर्थी दुर्जन लाल खरे, धीरज कुमार मेश्राम,  विनायक धमगाये एवं  हेम कुमार ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

 राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा राजनांदगांव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस गिरीश देवांगन, बहुजन समाज पार्टी प्रयाग दास सोनबोईर, बहुजन समाज पार्टी  बिंदु फुले, भारतीय जनता पार्टी डॉ. रमन सिंह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) शमसुल आलम, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आम्बेडकर)  गोजूपाल, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ढालचंद साहू, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी  देबीलाल, रिपब्लिकन पक्ष (खोरिपा) प्रतिमा वासनिक, शक्ति सेना (भारत)  फुलेश्वरी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी  मनीष देवांगन, समाजवादी पार्टी राजकुमार गुप्ता, आजाद जनता पार्टी विमल अग्रवाल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी वेंकट वर्मा, निर्दलीय अजय कोटडिय़ा, स्वतंत्र निर्दलीय आदिल कैलाश, निर्दलीय गुरप्रीत सिंह चहल, निर्दलीय गोपेश शर्मा, चन्द्रमणी वर्मा,  ताराचंद कुर्रे,  दीपा रामटेके,  धीरज तिवारी,  नरेश चन्द्र डाकलिया, शिवसेना माखन यादव,  मूलचंद साहू,  मृत्युंजय तिवारी,  युसुफ भाई मनिहार,  राकेश तिवारी,  राकेश यादव, राजेश कुमार भारती,  राजेन्द्र टोडर,   राजेश कुमार देशमुख,   राहुल जैन,  रूपेश दास मानिकपुरी,  लक्ष्मी साहू,  लोकनाथ साहू,  विजय साहू,  विरेन्द्र कुमार दीवान, विशेष धमगाये, सुदेश कुमार टीकम एवं हरीश खण्डेलवाल ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा डोंगरगांव के लिए इंडियन नेशनल कांगे्रस दलेश्वर साहू, भारतीय जनता पार्टी भरतलाल वर्मा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) मुकेश कुमार साहू, हमर राज पार्टी छत्तरराम चन्द्रवंशी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नरेश मोटघरे, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी मंगलदास मारकण्डे, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी  हिरदेराम साहू तथा निर्दलीय कोमल राम साहू, बसंत लाल चन्द्रवंशी, मदन लाल टंडन, रमेश कुमार वर्मा, ललित कुमार मारकण्डे, विक्रम लहरे, सुमित बंजारे एवं हेमंत कुमार सिन्हा ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा खुज्जी के लिए बहुजन समाज पार्टी गजेन्द्र कुमार मंडावी, भारतीय जनता पार्टी गीता साहू, इंडियन नेशनल कांग्रेस भोलाराम साहू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विनोद कुमार गोड़, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी दीनूराम जांगड़े, हमर राज पार्टी ललिता कंवर, परिवर्तन पार्टी ऑफ इण्डिया संदीप मेश्राम तथा निर्दलीय चैनू राम जांगड़े, देवव्रत खोब्रागढ़े एवं रमशीला सोनबोइर ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।


अन्य पोस्ट