राजनांदगांव

राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। डोंगरगढ़ ग्रामीण भाजपा मंडल की बैठक ग्राम अछोली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर संपर्क कर पार्टी की योजना से मतदाताओं को अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की अच्छाई और कांग्रेस की प्रदेश सरकार की खामियों को लोगों तक पहुंचाएं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के डोंगरगढ़ से प्रत्याशी विनोद खांडेकर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री खांडेकर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव में जीत संभव है।
बैठक में झारखंड से आए दिनेश सिंग, राजेन्द्र गोलछा, रामजी भारती, मंगेजी, बन्नोआना, शशिकांत द्विवेदी, चीकू जैन, मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम, प्रदीप बाघ सहित पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।