राजनांदगांव

शहरी-ग्रामीण वार्ड में जनसंपर्क
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम भानपुरी, इंदामरा, धनगांव, सुकुलदैहान, बम्हनी एवं 21 अक्टूबर को शहर के ग्रामीण वार्ड हल्दी मोहड़, सिंगदई व मोहारा में जनसंपर्क कर अपने एवं कांग्रेस सरकार के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।
किसानों से चर्चा करते गिरीश देवांगन ने कहा कि 15 वर्षीय भाजपा के कुशासन में राज्य सहित राजनांदगांव के किसानों के साथ जो अन्याय भाजपा की सरकार ने किया, जैसे छग के किसानों का धान प्रति एकड़ 10 क्विंटल खरीदने का फरमान जारी कर अन्नदाताओं के मेहनत पर चोट किया था, तब कांग्रेस ने सडक़ की लड़ाई लड़ते जनआंदोलन किया। परिणामत: रमन सरकार को कांग्रेस के किसान हितैषी आंदोलन के आगे झुकना पड़ा और 15 क्विंटल धान खरीदने पर विवश हुई धान का समर्थन मूल्य 2100 रु और 300 रु बोनस देने की बात करने वाली भाजपा 2014 में डबल इंजन सरकार बनने के बाद भी इस पर कोई अमल न कर किसानों को उनके वाजिब हक से वंचित किया था। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में मंदिरों एवं पंडलों में विराजित माता की प्रतिमाओं में पूजा-अर्चना की।