राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। 72वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कलस्टर-2023 मधुबन कर्नाल (हरियाणा) में 4 से 8 अक्टूबर तक पुलिस गेम में राजनांदगांव जिले की महिला प्रधान आरक्षक क्र. 760 अंजू सिंह द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 76 किग्रा वर्ग में 370 किग्रा पावर लिफ्ट कर गोल्ड मेडल विजेता बनी और छत्तीसगढ़ पुलिस को किया गौरान्वित। अंजू पावर लिफ्टिंग में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल विजेता बनी। वहीं 19 अक्टूबर को अपने यूनिट राजनांदगांव लौटने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा अंजू सिंह का सम्मान किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 4 से 8 अक्टूबर तक मधुबन (हरियाणा) में आयोजित 72वां ऑल इंडिया पुलिस गेम आयोजित था। जिसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ रक्षित केन्द्र राजनांदगांव द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रधिनिधित्व कर रही थी। अंजू सिंह द्वारा 72 किलो ग्राम केटीगिरी में 370 किग्रा पावर लिफ्टिंग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक विजेता रही।
इधर 19 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ वापस अपने यूनिट राजनांदगांव आने पर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा अंजू सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी तनुप्रिय ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयिन स्टाफ उपस्थित रहे।