राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। 15 से 23 अक्टूबर तक आयोजित क्वांर नवरात्र पर्व पर नगर निगम द्वारा पदयात्रियों की सुविधा के लिए बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त गुप्ता ने बताया कि क्वांर नवरात्रि मेें पदयात्रियों के लिए शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसके लिए प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग-अलग प्रभार सौंपा गया है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि 15 से 23 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पदयात्री पंडालों मेें सुबह 6 से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था के लिए उप अभियंताओं की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही तीनों पालियों में साफ -सफाई के लिए प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्री मार्ग में प्रकाश व्यवस्था का दायित्व प्र. सहायक अभियंता दिलीप मरकाम को सौंपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेंगे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी संौपे गए दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रहकर निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यों में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जाएंगे। सौंपे गए कार्यों का निर्वहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।