राजनांदगांव

पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
13-Oct-2023 3:25 PM
पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 अक्टूबर।
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रसार-प्रसार शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़त दिलाने वार्ड वाईस बैठक शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को वार्ड क्र. 37 में शक्ति केंद्र के संयोजक, सह-संयोजक एवं प्रभारियों ने वार्डवासियों की बैठक ली।

इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के जिस समय डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उस समय की तमाम उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि सडक़, क्रांकीकिकरण, अमृत पेयजल योजना, मेडिकल कॉलेज आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का एक भी काम नहीं है, जिसे जनता को बताया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में  भाजपा पुन: सत्ता में आएगी, तब शहर के विकास को पुन: गति प्रदान किया जाएगा। पूर्व सांसद श्री सिंह  ने चारो बूथ के अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मधु बैद व आभार प्रदर्शन महामंत्री हकीम खान ने किया।


अन्य पोस्ट