राजनांदगांव

अलका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
12-Oct-2023 5:00 PM
अलका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर।
43वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 15 नवंबर से भरतपुर राजस्थान में आयोजित होने जा रहा है। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी संघ द्वारा तीरंदाजी खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर को बागबाहरा महासमुंद में किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव की खिलाड़ी अलका वर्मा ने इंडियन राउंड में तीसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने हेतु अपनी जगह बना ली है।

संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव के मुख्य कोच राहुल साहू ने बताया कि प्रशिक्षित कोच से प्रशिक्षण प्राप्त कर राजनांदगांव के खिलाड़ी प्रतिवर्ष राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में अपना स्थान बनाते आए हैं। इस बार भी स्पर्धा जीतकर राष्ट्रीय स्पर्धा में जाने की कड़ी जारी रखकर संघ का नाम गौरवान्वित किए है। इनकी इस उपलब्धि पर संस्कारधानी तीरंदाजी संघ राजनांदगांव के कोच, खिलाड़ी सहित परिजनों ने बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट