राजनांदगांव

पदयात्री सेवा पंडाल आयोजन समिति गठित
12-Oct-2023 4:51 PM
पदयात्री सेवा पंडाल आयोजन समिति गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर।
शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी देवी पदयात्री सेवा समिति द्वारा पदयात्रियों की सेवा के लिए समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के लिए समिति ने गत दिनों बागेश्वर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की थी। उक्त जानकारी देते समिति के मीडिया प्रभारी आत्माराम कोसा व ईश्वर साहू ने बताया कि बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष के लिए राजेश शर्मा को मनोनीत किया गया। 

संयोजक पंकज गुप्ता एवं सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि समिति में तीन संरक्षक, 5 संयोजक, 2 सह-संयोजक, एक आयोजन अध्यक्ष, एक कार्यकारी अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 11 सचिव, 3 संगठन मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, दो रसोई प्रभारी, 8 प्रसाद वितरण प्रभारी, 3 स्वागत अध्यक्ष, 7 पदयात्री सेवा प्रभारी, एक स्वच्छता प्रभारी, दो मीडिया प्रभारी, दो सांस्कृतिक प्रभारी, 7 चिकित्सा प्रभारी, महिला सेवा कार्यकारिणी में 31 महिलाएं एवं दो दर्जन लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट