राजनांदगांव
लखोली भाजपा शक्ति केन्द्र में बूथों की बैठक में प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार लाने संकल्प
12-Oct-2023 4:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर। लखोली के शक्ति केन्द्र 5 के सभी 7 बूथों की संयुक्त बैठक बुधवार को आयोजित की गई। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मुख्य आतिथ्य में बैठक का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात बूथ अध्यक्षों का सम्मान माला पहनाकर किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अभिषेक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ठगेस सरकार से परेशान है, धान का कटोरा कहे जाने वाले विकसित राज्य आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में जो वादे किए, उसे आज पर्यंत तक पूरे नहीं किए। सारी योजनाएं केवल कागजों पर चल रही है। अब छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। बैठक का संचालन संतोष निर्मलकर एवं आभार प्रदर्शन अशोकादित्य श्रीवास्तव ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे