राजनांदगांव

जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
10-Oct-2023 3:15 PM
जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 अक्टूबर।
विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने  केंद्रीय बल बीएसएफ एवं पुलिस जवानों समेत बड़ी संख्या में बल ने ने फ्लैग मार्च किया। 

मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 अक्टूबर को  केंद्रीय बल (बीएसएफ) के बी कंपनी के इंस्पेक्टर विक्रम कुमार, डी कंपनी  अधिकारी इंस्पेक्टर दलपत सिंह द्वारा अपनी कंपनी के लगभग 100 बलों के साथ थाना स्टाफ , थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास, उप निरीक्षक शक्ति सिंह के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

बताया गया कि फ्लैग मार्च थाना खैरागढ़ से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट से होते हुए इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़, पुराना थाना से गोल बाजार, बक्शी मार्ग इतवारी बाजार होकर वापस में मेन रोड से होते हुए सांस्कृतिक भवन, पुराना बस स्टैंड, टेंपो चौक, नया बस स्टैंड से थाना परिसर पर समापन किया गया। 

इस दौरान आम लोगों को चुनाव संबंधित जानकारी देते शांतिपूर्वक चुनाव कराने केंद्रीय बल का आगमन की जानकारी दिए गए तथा फ्लैग मार्च के दौरान केंद्रीय बलों को देखकर लोगों में उत्साह देखा गया।

थाना प्रभारी द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान आमजनों को कानून का उल्लंघन नहीं करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के हिदायत दी  तथा यातायात एवं कानून का पालन करने की समझाइए दी गई।


अन्य पोस्ट