राजनांदगांव

रिटायर्ड कर्मी से पार्सल छुड़ाने के नाम पर ठगी
08-Oct-2023 12:32 PM
रिटायर्ड कर्मी से पार्सल छुड़ाने के नाम पर ठगी

ऑनलाईन डिलीवर ने झांसा देकर 2 लाख खाता से किया पार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। शहर के चिखली के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता आदिम जाति कल्याण में अनुसंधान अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। 2 अक्टूबर को ऑनलाईन डिलीवरी के नाम पर झांसे में लेकर उसके खाते से दो लाख रुपए अज्ञात कॉलर ने पार कर दिया।  

मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशनपारा के पांडूरंग कालोनी के रहने वाले मन्नूलाल पंसारी को 2 अक्टूबर की दोपहर को एक मोबाईल नंबर से प्रसन्नजीत भट्टाचार्य नामक व्यक्ति ने फोन किया। जिसमें कोलकाता से एक पार्सल भेजने के नाम पर मोबाईल में एक कोड़ भेजा। कोड नंबर बताकर सेवानिवृत्त कर्मी लैपटॉप में कार्य कर रहा था। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 2 लाख 22 हजार रुपए 222 रुपए निकाल लिए। अचानक खाते से पैसा निकलने के बाद कर्मी के होश उड़ गए। चिखली पुलिस चौकी में पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत की। सायबर सेल ने जांच के दौरान पता लगाया कि शिकायकर्ता के खाते से निकली राशि रामू कुमार नामक व्यक्ति के खाते में जमा हो गई। शिकायतकर्ता का एकाउंट इंडूशलैंड बैंक के भिलाई  ब्रांच में खाता है। चिखली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट