राजनांदगांव

महापौर ने लॉन घास खेल मैदान का किया लोकार्पण
06-Oct-2023 4:04 PM
महापौर ने लॉन घास खेल मैदान  का किया लोकार्पण

 31 लाख 96 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति से हुआ काय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अक्टूबर।
महापौर हेमा देशमुख ने शासकीय सर्वेश्वर दास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव के खेल मैदान में लॉन घास का लोकार्पण किया।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि खेल मैदान में लॉन घास लग जाने से खिलाडिय़ों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज से यह खेल मैदान आप सभी बच्चों एवं खिलाडिय़ों का है। आप सभी को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां के साथ मैदान की देखरेख करना है। खेल मैदान में लॉन घास का निर्माण होने से स्कूल की शोभा बढ़ गई है। हम सभी को इसकी स्वच्छता एवं हरियाली को बनाए रखना है। कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनधियों एवं सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों द्वारा फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसका सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, बच्चों एवं खेल प्रमियों ने आनंद दिया। 

उल्लेखनीय है कि शहर के म्युनिसिपल स्कूल खेल मैदान का कायाकल्प हो गया है। अब वहां लॉन घास की हरीतिमा से शोभा बढ़ रही है और स्कूल के बच्चों को खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए उम्दा स्थान मिल रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफ से म्यूनिस्पल स्कूल खेल मैदान में लॉन घास कार्य के लिए 31 लाख 96 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर  की पहल पर म्युनिसिपल  स्कूल खेल मैदान में लॉन घास लगाया गया है। कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए उद्यानिकी विभाग को कार्य एजेंसी बनाया गया था। 

 


अन्य पोस्ट