राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अक्टूबर। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र को लाखों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। विधायक छन्नी साहू ने बुधवार को भूमिपूजन-लोकार्पण किया है। इसी क्रम में कुमर्दा में 75 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशीला रखी। तहसील मुख्यालय में इस सौगात का लाभ आने वाले दिनों में बड़ी आबादी को मिलेगा। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
बुधवार को कुमर्दा पहुंची विधायक छन्नी साहू का पंचायत प्रतिनिधियों व कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। यहां उनके आतिथ्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 75 लाख की लागत से होना है। कुमर्दा तहसील मुख्यालय के लिए एक बड़ी सौगात है। जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशीला रखने के बाद छन्नी साहू ने अपने विचार रखे।
विधायक छन्नी साहू ने विकासखंड छुरिया के ग्राम अछोली में 4 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम घुपसाल में उन्होंने 2 लाख 60 हजार की सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन भी किया। अंबागढ़ चौकी में सिन्हा समाज भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी विधायक शामिल हुई। इस भवन का निर्माण 20 लाख की लागत से होना है। इसी तरह ग्राम पंचायत झिटिया के आश्रित ग्राम मुंजाल में उन्होंने 7 लाख 10 हजार के पुलिया निर्माण का भूमिपूजन भी किया।
कुमर्दा में भूमिपूजन के दौरान कांति भंडारी, नरेश शुक्ला, दिनेश ठाकुर, देव पन्द्रों, लालचंद साहू, गणेश पटेल, पन्नालाल साहू, छबिलाल साहू, कामता प्रसाद साहू सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे। अन्य कार्यक्रमों में झिरेंद्र भगवानी, कामता साहू, डुमेश्वर साहू, चंद्रभान साहू, नरेंद्र साहू, लालचंद साहू, पन्ना साहू, अशोक धनकर, इंद्राणी धनकर, रामबाई, चोवा साहू, नोहर साहू, उर्वशीबाई शामिल हुए। अंबागढ़ चौकी में कार्यक्रम के दौरान अनिल मानिकपुरी, छोटेलाल कटेगा, मुकेश सिन्हा, सम्मी खान सहित अन्य उपस्थित थे।