राजनांदगांव

नांदगांव के जोगी कांग्रेस नेता लौटे कांग्रेस में
05-Oct-2023 1:06 PM
नांदगांव के जोगी कांग्रेस नेता लौटे कांग्रेस में

डिप्टी सीएम सिंहदेव-प्रदेश अध्यक्ष बैज की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

राजनांदगांव, 5 अक्टूबर। राजनांदगांव के जोगी कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  गुरुवार को राजधानी रायपुर में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में जरनैल  सिंह भाटिया, संजीत सिंह ठाकुर और विष्णु लोधी समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस का रूख किया।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेताओं का लगातार पार्टी छोडऩे का सिलसिला चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले तीनों नेताओं के कांग्रेस प्रवेश से जोगी कांग्रेस के अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं ने यह मान लिया है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य खतरे में है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जरनैल सिंह भाटिया ने जहां खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वहीं संजीत सिंह ठाकुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मोहला-मानपुर सीट से छजकां के बैनर तले विस चुनाव लड़ा था। इसी तरह जोगी कांग्रेस के विष्णु लोधी ने भी कांग्रेस में वापसी की है। तीनों ने स्व अजीत जोगी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के निधन के बाद से समूचे राज्य में पार्टी अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रही है। राजनांदगांव के तीनों नेताओं के वापसी से छजकां को बड़ा झटका लगा है।


अन्य पोस्ट