राजनांदगांव

खुज्जी विस में निकाली भरोसा यात्रा
03-Oct-2023 4:13 PM
खुज्जी विस में निकाली भरोसा यात्रा

जगह-जगह नुक्कड़ सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अक्टूबर।
महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई। 40 किमी की इस यात्रा में लोकसभा प्रभारी सुजीत बघेल, विधानसभा प्रभारी हबीब खान, विधायक छन्नी चंदू साहू के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। निर्धारित रूट में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेसी नेताओं के साथ ही ग्रामीणों ने भी उत्साह दिखाया और यात्रा का हिस्सा बने।

सोमवार की सुबह 10 बजे यात्रा का शुभारंभ छुरिया नगर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हुआ। विधायक छन्नी साहू के साथ कांग्रेसी पदाधिकारियों ने माता के सामने माथा टेका और उन्हें चुनरी चढ़ाई। यहां माता के जयकारों से कांग्रेस का भरोसा यात्रा का कारवां आगे बढ़ा। विधायक छन्नी साहू अपनी मोपेड में सवार होकर दर्जनों बाईक में सवार कार्यकर्ताओं के साथ कारवां लेकर आगे बढ़ी। यात्रा के तहत कई जगहों पर सभाएं आयोजित हुई। लोकसभा प्रभारी सुजीत बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में आखिरी गांव तक, आखिरी व्यक्ति तक कांग्रेस सरकार की योजनाएं पहुंची है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो इस सरकार की योजनाओं से वंचित हो।

विधानसभा प्रभारी हबीब खान ने कहा कि हर वर्ग का भरोसा हमारी कांग्रेस सरकार ने बरकरार रखा है। उसी के फलस्वरूप कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है और आने वाले समय में हमें पुन: कांग्रेस की सरकार पर भरोसा कायम रखना है। विधायक छन्नी साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग का ध्यान में रखते कार्य किया है। किसानों के लिए न्याय योजनाएं ये सरकार लेकर आई। स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने भी हमने कई योजनाएं शुरू की। गांव-घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही है। 

छुरिया से शुरू हुई यात्रा नया और पुराना बस स्टैंड होते खुटा छुरिया पहुंची। खुटा छुरिया में नुक्क्ड़ सभा आयोजित हुई। इसके बाद ग्राम घुपसाल छुरिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद यहां भी नुक्कड़ सभा हुई। यहां से यात्रा ग्राम कल्लूटोला, साल्हेटोला, सिताकसा गैंदाटोला होते हुए गैंदाटोला में भी यात्रा का भव्य स्वागत कांग्रेसियों ने किया। आसपास के ग्रामीण भी इसमें शामिल होने यहां पहुंचे थे। इसके बाद जोशीलमती में यात्रा का पड़ाव रहा। 

यहां से निकलकर ग्राम केशाल, हर्राटोला होते हुए चिरचारीकला पहुंची, जहां स्वागत के बाद विधायक छन्नी साहू के करकमलों से भूमिपूजन किया गया। यहां नुक्कड़ सभा भी आयोजित हुई। इसके बाद ग्राम मुंजालकला, सागर होते हुए यात्रा कुमरदा पहुंची, जहां सभा के बाद समापन हुआ।

यात्रा में सुजीत बघेल, हबीब खान, भोलाराम साहू, रितेश जैन, प्रकाश यादव, चुम्मन साहू, राहुल तिवारी, प्रकाश शर्मा, कांति भण्डारी, चंद्रिका वर्मा, तरूण सिन्हा, रवि साहू, सीमा यादव, साधना सिंह, डुमेश्वर साहू, जयपाल यादव, फकीर साहू, अमित अग्रवाल, सूरज साहू, कमलेश यादव, नरेंद्र साहू, नेहरू लाल साहू, धर्मेंद्र साहू, चंद्रप्रकाश सिन्हा, जगदीश बघेल, लालचंद साहू, पन्नालाल साहू, आरिफ खान, डिमेश हिरवानी, चंद्रभान साहू, शकील कुरैशी, कामता साहू, भावना अग्रवाल, शैलेन्द्री सिन्हा, इंद्राणी धनकर, विजय साहू, दिनेश ठाकुर, दरेव पन्द्रों, ओमप्रकाश पडौती, जनक बंजारे, कन्हैय्या कोले, ईश्वरी बाई मिरी, अनिल टेमरे, भीखम देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट