राजनांदगांव

फिजियोथैरेपिस्ट स्टेट कान्फ्रेंस में सम्मानित हुए मोतीरामानी
02-Oct-2023 4:40 PM
फिजियोथैरेपिस्ट स्टेट कान्फ्रेंस में सम्मानित  हुए मोतीरामानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते माह फिजियोथैरेपिस्ट स्टेट कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सहित उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे। इस आयोजन में  राजनांदगांव नगर के सुप्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.  हर्ष मोतीरमानी को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा सभागार में राज्य के पहले फिजियोकॉन  2023 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबोधित करते प्रदेशभर के फिजियोथैरेपिस्ट  की सेवाओं को शारीरिक दर्द से लेकर लकवा, न्यूरो आदि जैसी बीमारी में मददगार बताया। मुख्य अतिथि सहित उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन ऑफ  फिजियोथैरेपिस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव झा भी उपस्थित थे। डॉ. हर्ष मोतीरमानी को उनकी सेवाओं के लिए अतिथिद्वय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट