राजनांदगांव
कलेक्टर ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
02-Oct-2023 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 2 अक्टूबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने रविवार को कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य को समय-सीमा में गुणवत्र्तापूर्ण कार्य करने कहा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट परिसर में रानी श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास निधि द्वारा 9 लाख 77 हजार रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे