राजनांदगांव

अवैध निर्माण प्रकरणों में 141 प्रकरणों को अनुमति
30-Sep-2023 3:29 PM
अवैध निर्माण प्रकरणों में  141 प्रकरणों को अनुमति

राजनांदगांव, 30 सितंबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट शक्तिकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु राजस्व, नगर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर श्री सिंह ने अनुमति के अतिरिक्त तथा बिना अनुमति के अवैध निर्माण प्रकरणों के 141 प्रकरणों को वैध किया। जिनमें राजनांदगांव नगर निगम के 139 प्रकरण तथा डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के 2 प्रकरण शामिल है।  बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सूर्यभान सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट