राजनांदगांव

अजीज स्कूल के छात्राएं शीरिन और निशा ने मारी बाजी
20-Sep-2023 7:55 PM
अजीज स्कूल के छात्राएं शीरिन और निशा ने मारी बाजी

राजनांदगांव, 20 सितंबर। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में अजीज पब्लिक स्कूल इंदामरा के दो छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शीरिन कुरैशी ने शास्त्रीय संगीत और निशा साहू ने लोक संगीत में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वे जिला स्तर के गायन प्रतियोगिता में चयनित हो गए हैं। इस सफलता के पीछे उनके संगीत शिक्षक तरूण गढ़पायले और श्याम हजरा का हाथ है।

स्कूल प्राचार्य सचिन पाल सिंह ठाकुर और कार्यकारी निदेशक तनाज अजीज ने छात्रों की प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट