राजनांदगांव

खिलाडिय़ों में लक्ष्य पाने की ललक होना जरूरी- मनीष
27-Aug-2023 4:09 PM
खिलाडिय़ों में लक्ष्य पाने की ललक होना जरूरी- मनीष

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अगस्त।
नागपंचमी पर्व पर इस वर्ष भी एक्सपर्ट जिम में व्यायाम उपकरणों की पूजा कर वहां अभ्यासरत नवोदित बॉडी बिल्डरों के बीच रोमांचक बॉडी बिल्डिंग (शरीर सौष्ठव) प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम, नगर निगम एल्डरमेन प्रतिभा बंजारे, महिला प्रकोष्ठ जिला सतनामी सेवा समिति सचिव  अंजू बंजारे, समाजसेवी कुंदन गेंड्रे, व पंकज गौतम शामिल थे। 

इस अवसर पर नवोदित खिलाडिय़ों ने संगीत की धुन में अपने शरीर के मांसपेशियों का प्रदर्शन किया।  सभी खिलाडिय़ों को एक्सपर्ट जिम की ओर से टी-शर्ट, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में अनिकेत साहू, प्रवीण पटेल,  आकाश सारथी,  भागवत साहू,  आकाश रजक,  पीयुष देवांगन,  रोहन रजक,  चेतन साहू,  शिवा सेन,  अभय खरे,  यशवंत भारती, चंदन निर्मलकर,  निखिल साहू,  विनय सोनी,  टोमन मारकंडे,  अजीम मुल्ला शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपेन्द्र बंजारे व तामेश्वर बंजारे ने किया। 

शहर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि खिलाडिय़ों में लक्ष्य को पाने का ललक होना जरूरी है। इक्कीस सौ रुपए की नगद राशि व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों को नगद पुरस्कार दिया। राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान हुआ। उक्त जानकारी समिति के सचिव गोपेन्द्र बंजारे ने दी।
 


अन्य पोस्ट