राजनांदगांव

कांवड़ व महाकाल यात्रा निकाली
27-Aug-2023 2:53 PM
कांवड़ व महाकाल यात्रा निकाली

 ग्रामीणों में दिखा उत्साह, दो दर्जन गांवों के ग्रामीण हुए शामिल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 अगस्त।
ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को उत्साह के साथ राउरगोंदी महाकाल महोत्सव राजनंादगांव के अंतर्गत कांवड़ यात्रा और महाकाल यात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। उक्त यात्रा में करीब दो दर्जन गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा में शामिल ग्रामीणों और भक्तों द्वारा हर-हर महादेव व जय महाकाल के जयघोष करते नजर आए। सावन मास के अंतिम सोमवार के पूर्व रविवार अलसुबह से ही ग्रामीणों में यात्रा में शामिल होने उत्साह नजर आया। यात्रा में महिलाएं, पुरूष समेत युवा वर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक राउरगोंदी महाकाल सेना राजनांदगांव और संयोजक महापौर हेमा देशमुख हैं। 

रविवार सुबह ग्रामीण इलाकों के महाकाल भक्त व ग्रामीण 12 द्वादश ज्योर्तिलिंग का महाभिषेक खुटेरीघाट शिवनाथ नदी से मंदिर तक कर कांवड यात्रा निकालकर जल अर्पित किया। तत्पश्चात महाकाल यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा में भर्रेगांव, खुटेरी, मोखला, आरला, कोटराभाठा, सुरगी, बुचीभरदा, कुसमी, पार्री, कुम्हालोरी, बेलटिकरी, मनकी, खैरा, रवेली, तोरनकट्टा, उसरीबोड, धामनसरा, मुडपार, मलपुरी, भोथीपार, जंगलेसर, आलीखूंटा, ठकुआ समेत अन्य गांव के ग्रामीण और महाकाल भक्त शामिल हुए। 
 


अन्य पोस्ट