राजनांदगांव

शिव महापुराण एवं रूद्राभिषेक में उमड़ी भीड़
08-Aug-2023 4:29 PM
शिव महापुराण एवं रूद्राभिषेक में उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अगस्त।
अग्रवाल समाज द्वारा सावन मास में प्रतिदिन शिव महापुराण एवं पार्थेश्वर शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक पूजा हो रही है। जिसमें समाज के महिलाएं-पुरूष एवं युवा बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं।

द्वितीय दिवस सुबह 9 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा पार्थेष्वर शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक कराया गया। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे व्यासपीठ पर विराजमान पंडित श्री कृष्ण शुभम महाराज के श्रीमुख से ओजस्वी कथामृत का रसास्वादन कराया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालु भक्तजन एकांतचित मन से श्रवण किया।

व्यासपीठ पर विराजमान पंडित कृष्ण शुभम महाराज ने द्वितीय दिवस की कथा कहते शिव महिमा का वर्णन किया एवं कथा में माता सती के जन्म की कथा कहते बताया कि माता सती पूर्व जन्म में ही भगवान शिव को अपना पति मान ली थी, किन्तु उस जन्म में उन्हें भगवान शिव नहीं मिले फिर राजा प्रजापति दक्ष के यहां जन्म लिया और कठिन तप तपस्या की और भगवान शिव को प्राप्त किया। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी है। 


अन्य पोस्ट