राजनांदगांव

किसान कांग्रेस ने पीएम का फूंका पुतला
06-Aug-2023 4:16 PM
किसान कांग्रेस ने पीएम का फूंका पुतला

राजनांदगांव, 6 अगस्त। जिला किसान कांग्रेस के नेताओं ने डोंगरगांव नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 

कृषि उपकरणों, दवाईयों और बीज में जीएसटी थोपे जाने के अलावा किसान सम्मान निधि की कृषकों से वसूली को लेकर आक्रोश व्यक्त करते किसान नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। नगर के बस स्टैंड में पंडाल लगाकर नेताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जिला किसान कांग्रेस ने कृषि क्षेत्र में जीएसटी खत्म करने और किसान सम्मान निधि के अनुदान की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी फैसले ले रही है। उपकरणों पर बढ़ा हुआ जीएसटी दर लागू किए जाने से कीमती इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि वह किसान उसे खरीदने का सामथर््य नहीं जुटा पाएंगे। इससे देश के किसान पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। इसी तरह किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की अनुदान दिया जाता है। इस निधि से प्राप्त राशि का उपयोग किसान अपने परिवार की जिम्मेदारियों और खेती.किसानी में करते हैं। अब सरकार ने अनुदान की वसूली का आदेश जारी किया है।  एक गरीब किसान के लिए ये असंभव है कि वे इस राशि को लौटा सके।

इस प्रदर्शन में मदन साहू, क्रांति बंजारे,  देसराज जैन, संध्या साहू,   वीरेंद्र बोरकर,  बलीराम साहू,   गणेश साहू,  रत्ना बोरकर, महेंद्र वैष्णव,  डॉ. नरेंद्र साहू,  रोहित सोनकर, कमल दास वैष्णव, मोहनीष साहू,  चुम्मन साहू,  देवलाल साहू, गिरधारी साहू,  जयचंद ठाकुर,  राजेंद्र साहू,  पुरुषोत्तम साहू,  कमलेश साहू,  गिरीश सोनवानी,  रेवाराम साहू,  डेरहाराम साहू,  रामभरोसा साहू,  कृतलाल साहू, नीलम गोस्वामी  उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट