राजनांदगांव

प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 13 दुकानों पर जुर्माना
06-Aug-2023 4:14 PM
प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, 13 दुकानों पर जुर्माना

राजनांदगांव, 6 अगस्त।  सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने कार्रवाई पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले गुड़ाखू लाईन फल मार्केट के 13 दुकानदारों पर कार्रवाई करते 1800 रुपए जुर्माना वसूल कर आधा पाव पालीथिन जब्त करने की कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कड़े कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। 

कार्रवाई की कड़ी में गुड़ाखू लाईन फल मार्केट के 13 दुकानदारों से  कुल 1800 रुपए अर्थदंड वसूला गया एवं आधा पाव प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। 


अन्य पोस्ट