राजनांदगांव
अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
29-Jun-2023 4:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 29 जून। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा सत्र के दरमियान अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंधित किया गया है। विधानसभा सत्र आगामी 18 से 21 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में विधानसभा के प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय सीमा में भेजने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। इसे ध्यान में रखते विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे