राजनांदगांव

सिविल इंजीनियर के घर डेढ़ लाख की चोरी
21-Jun-2023 3:48 PM
सिविल इंजीनियर के घर डेढ़ लाख की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 21 जून।  शहर से सटे ग्राम बोरी में एक सिविल इंजीनियर के घर से अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने सूचना के बाद जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चिखली चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरी में निजी सिविल इंजीनियर के घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि सिविल इंजीनियर देवेन्द्र देवांगन अपने निजी काम से परिवार सहित बाहर गए थे। सुबह उनके पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद देवेन्द्र वापस लौटे। अज्ञात आरोपी ने उनके मेन गेट का ताला तोडक़र भीतर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात को चोरी कर लिया। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।


अन्य पोस्ट