राजनांदगांव

गरीब व मजदूर के बच्चे भी स्कूलों में पढक़र बन सकेंगे काबिल- छाबड़ा
21-Jun-2023 3:15 PM
गरीब व मजदूर के बच्चे भी स्कूलों में पढक़र बन सकेंगे काबिल- छाबड़ा

 मोहारा बस्ती में बैठक लेकर योजनाओं की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 21 जून। शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बैठक का संचालन करते बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के  मंशानुसार ब्लॉक कांग्रेस द्वारा हर बूथ में जाकर बूथ के सदस्यों एवं वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसजनों के  साथ बूथ कमेटी की बैठक ली जा रही है। इसी तारतम में श्रमिक बाहुल्य बस्ती मोहारा के बूथ क्रमांक 49, वार्ड क्र. 47 के बूथ कमेटी के पदाधिकारी के निवास में बूथ अध्यक्ष सरोज प्रधान के संयोजन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में आयोजित की गई।

 बैठक में बूथ प्रबंधन एवं बूथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ कमेटी का ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी से निरंतर संवाद के माध्यम से जुडऩे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ काम करने की बात कही गई। बैठक में कांग्रेस की साढ़े चार वर्षों में सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाएं जनता के हित के लिए बनाई गई है, उनके प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी भी बूथ कमेटी को दी गई। बैठक में शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने बूथ प्रबंधन के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। साथ ही वार्ड के लोगों द्वारा जो भी कार्य बताए गए उनके लिए भी उन्होंने त्वरित निराकरण करने की पहल की।

उन्होंने बैठक में सरकार द्वारा आत्मानंद स्कूल की गौरवशाली योजना की जानकारी देते कहा कि अब मध्यम वर्ग गरीब एवं मजदूर के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों में पढक़र काबिल बन सकेंगे।

बैठक में अवधेश प्रजापति, डॉ राकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। बैठक में सरोज प्रधान,  बीना दुबे, विष्णु सिन्हा, अवधेश प्रजापति, विकास त्रिपाठी, रवि दुबे, दिनेश्वर हलबा, विषेक विश्वकर्मा, श्यामवती जगनायक, भुजेश्वरी देवांगन, शंकर यादव, केसरी यादव, नंदूराम जगनायक, तेजेश्वरी बोरकर, गायत्री विश्वकर्मा, गोपाल जोशी  शामिल थे।


अन्य पोस्ट